राजस्थान में कई जिलों में मानसून मेहरबान,अगले तीन दिन प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार
(India)
राजस्थान में मानसून की मेहरबानी गुरुवार को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट में इसकी संभावना जताई गई है। जिसमें आज भी कई जिलों में हल्की तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा तथा उदयपुर संभाग व पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभागों में कहीं कहीं बादलों की गरज व बिजली की चमक के साथ बारिश होगी। जो कई जिलों में भारी गति से होगी। इसी तरह स्काईमेट वेदर रिपोर्ट ने भी गुरुवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम तथा पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।बारां जिले के अंता में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते अंता कस्बे की नील कंठ कॉलोनी में एक मात्र संस्कृत स्कूल जलमग्न हो गया ओर स्कूल परिसर में लगभग तीन फीट पानी भर गया जिससे चलते छोटे छोटे स्कूली बच्चे पानी मे होकर निकलने को मजबूर है। जबकि इस स्कूल में 257 बच्चे अध्ययनरत है। बता दे कि सड़क से नीचे होने के कारण पूरी बरसात स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है जिससे स्कूली बच्चो और स्टाफ़ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।