राजस्थान में आज और रविवार को रीट परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा रहा है । रीट 2021 में पेपर लीक मामले से सबक लेते हुए इस बार परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है। राजधानी जयपुर में दो दिनों तक रीट परीक्षा 2022 में करीब 3 लाख 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे । परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है । अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद परीक्षा से एक घंटा पहले परीक्षा केंदों पर प्रवेश दिया गया। राजधानी में हो रही झमाझम बारिश के चलते अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । अभ्यर्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। परीक्षा को लेकर शहर में पुलिस और यातायात पुलिस का जाप्ता इंतजामों के लिए तैनात किए । वहीं पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
