उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़ी बस में एक अन्य बस टकरा गई। दरअसल, एक डबल डेकर बस बिहार के दरभंगा के कस्बा लोखा से करीब 50 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी...इस दौरान पीछे से तेज गति से आई एक अन्य बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों के यात्री घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला और किशोर समेत आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाली बसे के चालक और परिचालक फरार हो गए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।