राजस्थान के कई जिलों में बरसात,चंबल सहित कई बांधों में पानी की आवक तेज
(India)

डीडवाना में हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र को तरबतर कर दिया,,, लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे,,, लेकिन आज हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को दरिया में बदल दिया,,, बारिश की वजह से रोडवेज बस स्टैंड, नागौरी गेट, अजमेरी गेट, फाउंटेन सर्किल और गौशाला रोड पर पानी का भराव हो गया,,, जिसकी वजह से दुकानों में पानी भर गया,,, वही जलभराव की वजह से वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र जोजावर के आस पास क्षेत्रों मे बारिश से मौसम सुहाना है। रेनिया बांध मे भी पानी की आवक शुरु हो चुकी है, करीब 15 फीट भराव क्षमता के बांध में नौ फीट तक पानी भर गया है। जिस से आस पास के कुओं में पानी की आवक हो रही है। साथ हि प्रकृति का मनोरम दृश्य देखने के लिए आस पास के लोगों का हुजूम उमड़ रहा है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।