गाजियाबाद के न्यू बस अड्डे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई... जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक ने तेज गति से गाड़ी को बैक किया... जिसकी चपेट में दो ऑटो और एक बाइक सवार आ गया... हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.. त्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक भीषण सड़क हादसे हुआ. इसमें तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन कुमार के मुताबिक, गिरवां कस्बे में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे एक अनियंत्रित इनोवा कार और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि इस हादसे टेंपो सवार तीन बच्चों समेत कुल छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।