तेज बारिश से बिगड़े हालात, अब तीन अगस्त से फिर शुरू होगी तेज बारिश
(India)


जुलाई बीत चुका है और देश के कई राज्यों में अभी भी तेज बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बहांग में भारी बारिश के बाद ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया। यहां एक पुल का एक हिस्सा बह गया। राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में रविवार को अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 105 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे। यहां बाढ़ के कारण प्रदेश में 9 सड़के प्रभावित हैं। सिसू को नाको से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 505 को बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में भारी बारिश और बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के धुधिया में रात भारी बारिश के चलते बालासन नदी में पानी बढ़ने से 11 कॉलेज स्टूडेंट फंस गए। उधर, चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 16 के गायने वार्ड की गैलरी में तेज बारिश के बाद पानी भर गया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटा। यहां घाटी का पुल बह गया। यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल में भी कई जगह भारी बारिश हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।