संभल में जिला अस्पताल में आग लगने का मामला,प्रशासन ने की आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई
(India)
यूपी के संभल में डीएम के आदेश पर पुलिस ने जिला अस्पताल में आग लगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा अंसारी पर रासुका के तहत कार्रवाई की है.... मामला संभल के जिला अस्पताल का है.... जहां 28 जून को जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गई थी.... आग लगने की वजह जानने के लिए जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो तुर्तीपुर इल्हा गांव का रहने वाला राजा अंसारी नाम का युवक जिला अस्पताल की चौथी मंजिल के कक्ष में आग लगाता हुआ नजर आया.... आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच ,सर्विलांस और पुलिस की कई टीम गठित की थी काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया... अब जनपद के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला अस्पताल में आग लगाने के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को रासुका में निरुद्ध किए जाने के आदेश जारी किए हैं... खास बात ये है की संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान जारी कर आरोपी को निर्दोष बताया था...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।