कांगड़ा घाटी में गुरुवार देर रात से बरसात का (rain in kangra) दौर जारी है. जिसके चलते धर्मशाला के साथ लगती पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज सड़क पर बड़ा पेड़ गिरने से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई. जानकारी के मुताबिक धर्मशाला -मैक्लोडगंज मुख्य सड़क (Dharamshala McLeodganj Main Road) पर आर्मी एरिया में पोस्ट ऑफिस के पास पेड़ सड़क पर गिर गया ,जिसके कारण सुबह से ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लाइब्रेरी के पास भूस्खलन: इसके अलावा धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाले खड़ा डंडा मार्ग रोड पर भी लाइब्रेरी के पास भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में पार्किंग की गई कई गाड़ियां भी आ गई और सड़क से नीचे लुढ़क गई. भारी भूस्खलन से पेड़ भी गिर गए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।