नागौर जिले के डीडवाना में वन विभाग की हिरासत में शिकार के आरोपी की मौत के बाद मामला गरमा गया है.... मृतक के परिजनों ने मामला दर्ज करवाने की कोशिश की... मामला दर्ज नही होने पर परिजनों और ग्रामीणओं ने गच्छीपुरा थाना का घेराव कर विरोध जताया.... गच्छीपुरा के बाजार बंद करवा दिए गए है..... वही मृतक का शव मौलासर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया.... परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए है.. बता दें आरोपी भंवरलाल बावरी मकराना उपखंड के सरनावड़ा का रहने वाला था.. गच्छीपुरा थाना क्षेत्र में शिकार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए वन विभाग डीडवाना कि टीम गई थी.... दो आरोपी मौक़े से फरार हो गए लेकीन आरोपी भंवरलाल बावरी को गिरफ्तार कर लिया.... उसे डीडवाना कोर्ट लाया जा रहा था.... रास्ते में घबराहट की शिकायत होने पर उसे मौलासार अस्पताल लाया गया.... जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.... परिजनों का आरोप है कि वन विभाग कि टीम ने उसके साथ मारपीट कि थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।