NCB के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को क्लीन चिट दे दी गई है
(India) कास्ट स्क्रूटनी कमिटी ने NCB के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को क्लीन चिट दे दी है. आदेश में कमेटी ने कहा की समीर वानखेड़े पैदायसी मुस्लिम नही हैं. समीर वानखेड़े और उनके पिता ज्ञानेश्वर वानखेड़े ने मुस्लिम धर्म में प्रवेश किया है यह बात सिद्ध नहीं होती है. आदेश में कहा गया कि समीर वानखेड़े और उनके पिता हिंदू धर्म के महार -37 अनुसूचित जाति के हैं ये सिद्ध होता है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके नवाब मलिक, मनोज संसारे, अशोक काम्बले और संजय काम्बले ने जो समीर वानखेड़े की जात प्रमाणपत्र को लेकर जो शिकायत की थी उसने कोई तथ्य नहीं मिला इस वजह से उनकी शिकायत को रद्द किया जाता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।