उत्तराखंड में हो रही आफत की बारिश को लेकर जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं...तो वही हल्द्वानी में बारिश के समय जलभराव ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है... जिसको लेकर पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने स्थानीय प्रशासन को व्यवस्थाओं को ठीक करने की चेतावनी दी थी...बावजूद प्रशासन और नगर निगम के ढुलमुल रवैया के चलते नालियों की सफाई नहीं होने से जहां नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में बाढ़ की स्थिति बन गई है..तो इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने नैनीताल रोड में हुए जलभराव को लेकर अर्ध जल समाधि ली...आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जहां नगर निगम और प्रशासन की अव्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी की...जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें आश्वासन देकर वहां से उठा दिया...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।