(India)
संस्कृतिकर्मी सुनील नारनोलिया का नया गीत "मेरी बाँहों में हो तुम", ईशानवी म्यूजिक के बैनर से 150 से अधिक देशों के 200 से अधिक म्यूजिक प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया गया। इस गीत को मरू कोकिला सीमा मिश्रा ने अपनी सुरमई आवाज से जीवंत कर दिया है। यह एक हिंदी गीत है जो बॉलीवुड स्टाइल पर तैयार किया गया है। इस गाने के गीतकार और संगीतकार सुनील नारनोलिया है। इसका बेहद खूबसूरत म्यूजिक अरेंजमेंट प्रसिद्द गिटारिस्ट संजय माथुर ने किया है। रिकॉर्डिंग, मिक्स एंड मास्टरिंग दीपक भाटिया ने की है। सुनील नारनौलिया के इससे पहले भी तीन गीत दुनिया भर में रिलीज़ हो चुके हैं जो खासे पसंद किये गए।
गीत "मेरी बाँहों में हो तुम" नब्बे के दशक के बॉलीवुड म्यूजिक की याद ताज़ा कर देता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।