अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फालके अवॉर्ड,95 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी काम
(India)
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फालके अवॉर्ड दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि आशा पारेख 95 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के काम को सम्मानित करने के लिए हर साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है।


अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फालके अवॉर्ड
आशा पारेख 95 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी काम
अभिनेत्री आशा पारेख 60 के दशक की एक मशहूर नायिकाओं में से एक है
आशा पारेख वर्ष 1959 से 1973 तक यह हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री रही
आशा पारेख बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में आ गयी थी
17 वर्ष की उम्र में फिल्म ‘दिल दे के देखो’ में शम्मी कपूर के साथ अभिनय किया
इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म हिट भी हो गयी
यहीं से आशा पारेख का फ़िल्मी कैरियर शुरू हो गया, जो काफी लम्बे समय तक चला

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।