उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम के तेवर बदल गए हैं। मौसम के रेड अलर्ट के बीच उत्तराखंड में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर मेघ बरस रहे हैं। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी पांच जिलों में स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रभावित जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान है। जबकि, शनिवार को भी बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा और ओलावृष्टि से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।