उत्तराखंड एसआई भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामला, सतर्कता विभाग को एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
(India)

उत्तराखंड सरकार ने सतर्कता विभाग को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा कथित पर्चा लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। कांग्रेस के कार्यकाल में 2015-16 में पंतननगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने यह भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। कार्मिक विभाग के सचिव ललित मोहन रायल द्वारा सतर्कता विभाग के निदेशक को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (नकल निषेध) कानून और भ्रष्टाचार निरोध कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।एलटी शिक्षक भर्ती 2020 के चयनित अभ्यार्थियों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार से लक्सर स्थित उनके कार्यालय पर मिलकर शीघ्र नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है की एलटी शिक्षक भर्ती 2020 का 2021 में उनका एग्जाम हुआ और दिसंबर 2021 में ही एग्जाम का रिजल्ट आउट हुआ था। उन्होंने कहा की अब तक 9 महीने बीत चुके हैं लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा की वह सारी प्रक्रियाओं से गुजर चुके हैं और उनके डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन भी हो चुका है। अभ्यार्थियों का यह भी कहना है की वह कई मंत्री गणों और विधायकों से मिल चुके हैं और इसको लेकर रैली भी कर चुके हैं। बावजूद उसके सरकार के द्वारा अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।