(India)
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन लंबे अरसे से क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) से जुड़े हुए हैं. ये शो बिग बी के लिए बेहद खास है. उनकी वजह से ये शो इतना सुपरहिट हो पाया है. 11 अक्टूबर 2022 को अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए. ऐसे में केबीसी के मेकर्स ने बिग बी को स्पेशल फील कराने के लिए एक बर्थडे स्पेशल एपिसोड रखा और उन्हें सरप्राइज दिया. केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन का बर्थडे मनाने के लिए उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) और बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी आए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।