शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाएं चलने के चलते मैदानी इलाकों का न्यूनतम
तापमान काफी कम हो गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय दिल्ली, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कोहरे का कहर रहा। मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों
में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी की संभावना जताई है लेकिन उससे पहले दो दिनों तक के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम
विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।