UP के युवक 'मुलायम सिंह यादव' को पाकिस्तानी लड़की से हुआ प्यार अवैध रूप से भारत लाने पर हुई गिरफ़्तारी
(Bangalore, Bangalore) बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को बताया की उत्तर प्रदेश के युवक 'मुलायम सिंह यादव' को पाकिस्तानी लड़की इकरा से कुछ ही महीने पहले एक गेमिंग एप पर लूडो खेलते हुए प्यार हुआ और उसके बाद उससे शादी कर ली |
रिपोर्ट के मुताबिक मुलायम सिंह की उम्र 25 साल बताई है जो की सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है।बता दें कि मुलायम ने 19 साल की इकरा का फ़र्ज़ी पहचान बताकर अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में घुसाया। यह जोड़ा बिहार के बीरगंज में जाने के लिए भारतीय सीमा के अंदर घुसा और फिर वहां से पटना पहुंचा।

बाद में यादव और इकरा बेंगलुरु आए और यहीं जुनासंड्रा में एक किराये के घर में रहने लगे।मुलायम सिंह यादव ने भी सितंबर, 2022 से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करना शुरू कर दिया। मुलायम ने अपनी पाकिस्तानी बीवी इकरा का नाम बदलकर रवा यादव करने के बाद उसके लिए एक आधार कार्ड का इंतजाम कर लिया था। उसकी मदद से उसने अपनी पत्नी के लिए भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था। इकरा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर तब आ गई जब वह पाकिस्तान में अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने लड़की को एक सरकारी महिला गृह में भेज दिया है। फ़र्ज़ी पहचान बताकर भारत लाने पर हुई गिरफ़्तारी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।