कोर्ट ने सुनाई आसाराम को उम्रकैद की सज़ा,पीड़ित महिला को मिला इन्साफ
(GUJARAT, India) 2013 में करीबन 10 साल पहले आसाराम पर सूरत की एक महिला ने अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उसके आश्रम में बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में चांदखेड़ा पुलिस थाने में FIR दर्ज़ किया था महिला तब आसाराम के आश्रम में रह रही थी। इस केस में आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य आरोपी थे।

गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को सोमवार को दोषी करार कर मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई |कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित महिला को अपने साथ हुए इस नाइंसाफी पर इंसाफ मिलने की खुशी उसके आखो से झलक रही थी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।