जम्मू में आतंकियों ने फिर हिन्दुओं को बनाया निशाना,लोगो ने निकाली 20 साल पुरानी राइफलें
(Rajauri, Rajauri) जम्मू के राजौरी पर 150 किमी दूर बसा अपर डांगरी गांव में कुछ आतंकी हमलावरों ने वहां रह रहे हिन्दुओं को निशाना बनाया | यह वारदात 1 जनवरी 2023 की शाम को हुई | गांव में 2 अनजान लोग घुस आए और पूछ-पूछकर हिंदुओं को AK-47 राइफल से ताबड़तोड़ गोलीया मारी। इस हमले में 11 लोगो घायल हो गए वही 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी और इतना ही नहीं उन् दरिंदो की भूख तब भी शांत नहीं हुई तो अपना आतंक दिखाने के लिए बाल्टी के नीचे बम्ब रख दिया जिससे अगले ही दिन कई लोग घायल और 2 बच्चो की मौत हो गयी | इस हमले ने फिर से 1990 से 2000 के बीच हुए आतंकवाद के दौर को वापिस ताज़ा कर दिया है | इतनी बर्बरता देखने के बाद अब गांव के लोगो के दिलो में आक्रोश उभर उठा है | वही हमले में मारे गए दो लड़कों की मां गुस्से में कहती हैं- ‘आतंकियों को पकड़ लाओ, मैं उन्हें खुद गोली मार दूंगी।’
इतना सब होने के बाद वहां के लोगो ने 20 साल पहले पुलिस से मिली 71 राइफलें निकाल ली हैं और अब निशाना लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वही CRPF के 30 हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे जो की हिंदुओं पर हो रहे टारगेटेड आतंकी हमलों के दौरान जवाबी कार्रवाई करेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।