​Twitter ने भारत में की ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की शुरुआत
(India) ट्विटर की तरफ से बीते कुछ दिनों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जापान सहित कई अन्य देशों में ट्विटर ब्लू सर्विस को शुरू किया गया था. इन देशों में वेब यूजर्स के लिए 8 डॉलर प्रति माह का चार्ज रखा गया है. वहीं, सालाना सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को 84 डॉलर खर्च करने होंगे. वहीं, ट्विटर 3 डॉलर ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स से चार्ज करेगा और गूगल को कमीशन देगा. अब ट्विटर ने भारत में भी इस सेवा की शुरुआत कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार Twitter Blue सर्विस लेने के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रतिमाह और मोबाइल यूजर्स को महीने के 900 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि जो यूजर्स साल भर का सब्सक्रिप्शन लेंगे उन्हें 6800 रुपये का भुगतान करना होगा.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।