एलन मस्क ने कहा कि जल्द फ्री में मिले ब्लू टिक लोगों से छीन लिए जाएंगे
(India) एलन मस्क ने कहा कि जल्द फ्री में मिले ब्लू टिक लोगों से छीन लिए जाएंगे. यानी उनके अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा अब ब्लू टिक केवल उन्हें मिलेगा जो ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेंगे. एलन मस्क ने अपने ट्वीट में 'लिगेसी ब्लूटिक' का जिक्र किया.

दरअसल, लिगेसी ब्लू चेक ट्विटर का सबसे पुराना मॉडल और पहला वेरिफिकेशन मॉडल था जिसके तहत कंपनी ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज ऑर्गेनाइजेशन, पत्रकार, स्पोर्ट्स कंपनियां, सरकार आदि सभी तरह के लोगों को ब्लू टिक देती थी. लेकिन अब एलन मस्क इसमें बदलाव कर रहे हैं. अब केवल उन लोगों को ब्लू टिक मिलेगा जो ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेंगे. ये बात भी सामने आ रही है कि अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसे लिगेसी ब्लू चेक मिले तो उसे ट्विटर को यह बताना होगा कि उसका अकाउंट क्यों वेरीफाई होना चाहिए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।