उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से उमेश पाल हत्याकाण्ड की आरोपी शाइस्ता परवीन को लेकर खबर यह भी सामने आ रही हैं कि,वें पश्चिम बंगाल की ओर भाग गई हैं.अतीक के खास गुर्गे गुड्डू मुश्लिम और शाइस्ता के साथ होने की बात कही जा रही थीं.इन सभी के साथ यह भी दावा किया जा रहा हैं, कि वह प्रयागराज में कहीं छिपी बैठी हैं.पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह से जांच के लिए जुट गई हैं.
पुलिस के शाइस्ता को ढूंढने का ऑपरेशन जारी हैं.
बडी बात यह भी हैं कि, ना तो शाइस्ता अपने बेटे असद के जनाजे में पंहुच पाई और ना ही पति अतीक की अंतिम विदाई में शामिल हो पाईं.क्या पता वह अब पति अतीक की गैंग को चलाने की फिराक में हैं.यह भी हो सकता है कि वह अतीक के लोकल नेटवर्क का प्रयोग कर पुलिस से छिप रही हों.एसटीएफ का शाइस्ता को ढूंढने का हर कोने में ऑपरेशन जारी हैं.
किसी भी वक्त गुड्डू को किया जा सकता हैं,अरेस्ट.
जांच एजेंसियों से पुख्ता तौर पर जानकारी मिली हैं कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में या फिर उसके आसपास के इलाकों में छिपकर बैठा हुआ हैं.जांच एजेंसियां पिछले तीन दिनों से बंगाल में छापेमारी कर रही हैं.सूत्रों के मुताबिक,पुलिस की एसटीएफ गुड्डू के नजदीक पंहुच गई हैं,किसी भी वक्त गुड्डू को अरेस्ट किया जा सकता हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।