अभिनेत्री जिया खान के सुसाइड मामले को लेकर कोर्ट का आया फैसला,सीबीआई कोर्ट ने किया सूरज पंचोली को बरी।
(India) बाॅलिवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया आत्महत्या कैस में सीबीआई की अदालत ने आज सुनाया फैसला.साल 2013 में 3 जून को जिया अपने घर में मृत मिली थीं.अभिनेता सूरज पंचैली पर जिया को सुसाइड के लिए उकसाने पर आरोप लगे थे.सीबीआई के न्यायाधीश ए एस सैय्यद इस मामले में दोनों की अंतिम दलिल सुनने के बाद आज फैसला सुना दिया गया है.करीबन 10 साल बाद इस मामले पर फैसला सुनाया गया.


11 जून 2013 को गिरफ्तार किए गए थे-पंचोैली
मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच की शुरुवात साल 2013 में पहले ही शुरु कर दी थी,लेकिन मां रबिया के बार-बार अनुरोध करने पर मुंबई हाई कोर्ट ने यह मामला 3 जुलाई 2014 को सीबीआई को सौंप दिया था.11 जून 2013 को अभिनेता सूरज पंचैली को गिरफ्तार किया गया था.सूरज पर अभिनेत्री जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने पर गिरफ्तार किया गया था.उनको मुंबई हाई कोर्ट से बाद में बेल मिल गई थी.

कोर्ट का आया फैसला.
अभिनेत्री जिया सुसाइड केस में सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने पंचोली को सुसाइड नोट में लगाये गए अरोपों से बरी कर दिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।