शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम विदेश भागने की फ़िराक़ में,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन।
(India) Mafia Shaista Parveen: माफिया अतिक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम विदेश भागने की फ़िराक़ में हैं,पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.शाइस्ता पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.माफिया लेडी डॉन नोटिस जारी होने के बाद अब विदेश नहीं भाग सकती हैं.उमेश पाल हत्याकांड में परवीन पर 50 हज़ार रुपए का इनाम रखा गया है.शाइस्ता के साथ आरोपी शूटर साबिर और गुड्डू मुस्लिम पर भी लुकआउट नोटिस जारी हुआ हैं.इस नोटिस की सूचना सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर भेज दी गई है.अब हवाई व जल मार्ग से शाइस्ता व उसके साथी विदेश नहीं भाग पायेंगे.

उमेश पाल मामले की जाँच कर रही प्रयागराज पुलिस ने ग्रह मंत्रालय की गाइड लाइन को फॉलो करते हुए यह सर्कुलर नोटिस जारी किया.आपको बता दें की,24 फ़रवरी को उमेश पाल व उनके सरकारी गनर की हत्या की गई थी.

अब लगने लगा हैं,कि शाइस्ता की मुश्किलें काफ़ी बढ़ने लगी है,प्रयागराज की पुलिस को पुख़्ता तौर पर जानकारी मिली हैं कि शाइस्ता के पास पासपोर्ट है.लेकिन अभी तक शूटर शाबिर और बम्बाज गुड्डू मुस्लिम के पासपोर्ट की कोई जानकारी नहीं है.

शाइस्ता को माफिया घोषित कर दिया गया है,FIR में शाइस्ता के नाम के आगे साफ़ माफिया लिखा हुआ है.
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।