भीलवाड़ा में दिन दहाड़े युवक चाकू घोंपकर की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
(Bhilwara, Bhilwara) भीलवाड़ा शहर में भांजे से बोलचाल को लेकर विवाद को सुलझाने गये मामा की बीती देर रात बांगड़ अस्पताल के बाहर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बता दें कि विवाद, मृतक के जीजा को शराब पिलाने को लेकर भानजे के द्वारा आरोपितों को उलाहना देने को लेकर उपजा था। मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों और परिचितों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पर प्रदर्शन कर मृतक आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा और हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।