भरतपुर में किसान की धारदार हथियार से हत्या ,खेत में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई वारदात
(Bharatpur, Bharatpur) भरतपुर में एक किसान की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह रोजाना की तरह आज सुबह भी अपने खेतों की तरफ मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकला था, मगर वापस नहीं लौटा। खेत में उसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला| धारदार हथियार से उसके सिर,गर्दन और मुंह पर चोट के निशान है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मामला कामा थाना इलाके के गांव बुड़ाका का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही इसका खुलासा किया जायेगा की, इस वारदात को अंजाम देने वाले कौन है |
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।