Twitter में नीली चिड़ियां की जगह अब X लोगो लगेगा, पेमेंट, बैकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज देगा X
(India) Twitter के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर को नया नाम दिया. अब इसका नया नाम 'X' होगा. एलन मस्क ने X.com को Twitter.com पर रीडायरेक्ट कर दिया है,जिसकी वजह से x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे. इसके अलावा Twitter की नीली चिड़ियां वाला लोगो को भी बदला जायेगा और उसकी जगह 'X' लगाया जायेगा. एलन मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक बदलकर 'X' लोगो लगाया है. साथ ही एलन मस्क ने एक वीडियो को भी पिन किया किया है, जिसमें ट्विटर का लोगो 'X' में बदल रहा है. मस्क का कहना है कि 'X' एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो पेमेंट, बैकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी डिलीवर कर सकता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।