हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर की शानदार कमाई का दौर जारी, पहले ही वीकेंड पर 49 करोड़ रुपए की कमाई
(India) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फ़िल्में तहलका मचा रही है. पहले टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल-7 का बोलबाला था और अब फिल्म ओपेनहाइमर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. सिलियन मर्फी स्टारर ओपेनहाइमर फिल्म शानदार कमाई कर रही है. विवादों के असर से दूर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 17.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. रिकॉर्ड तोड़ते हुए ओपेनहाइमर फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर 49 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. बता दे की फ़िल्म मिशन इम्पॉसिबल-7 को रिलीज हुए दो हफ्ते होने को हैं और अब तक इस फिल्म ने 92.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।