(India)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की नयी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. प्रोमो में रणवीर सिंह शर्टलेस लुक में है. साथ ही प्रोमो वीडियो में एक्टर रणवीर सिंह के जिम वर्कआउट सीन को भी दिखाया गया है. रणवीर सिंह को अपने सिक्स-पैक एब्स और डिजाइनर वार्डरोब के साथ फ्लॉन्ट करते हुए दिखाया गया है. बता दे की इस रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी रंधावा नाम के एक पंजाबी लड़के का रोल निभा रहे हैं. आज सोमबार को एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा- रॉकी रंधावा की तरफ से मंडे मोटिवेशन! इस प्रोमो विडियो पर रणवीर के फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।