SSC ने निकाली, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस के लिए भर्तियाँ।
(India) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर , कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों की भर्ती निकली है, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) के लिए 1714 पद और दिल्ली पुलिस के लिए 162 पदों की भर्ती निकली है। इस भर्ती में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 25 साल अनिवार्य है, वहीं SC, ST के उम्मीदवारों के लिए 5 साल की अधिकतम छुट दी गयी है, जबकि OBC उमीदवार के लिए 3 साल की छुट दी गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन चार्ज 100 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग और पूर्व सैनिक को आवेदन शुल्क का कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए www.ssc.nic.in पोर्टल पर जाकर देख सकते है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।