बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद, बारिश में लगभग 200 मीटर हिस्सा बहा, हिमाचल प्रदेश में एक महीने में करीब 35 बादल फटे
(India) देश के कई राज्यों में बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. भारी बारिश से देश के उत्तरी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में रास्ते बंद कर दिए गए है. उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का लगभग 200 मीटर हिस्सा बारिश में बह गया है. हाईवे बंद होने की वजह से जगह-जगह 1,000 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे हुए हैं. बता दे कि जून से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की लगभग 35 घटनाएं हो गई है. पिछले 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं .बाढ़ की वजह से 158 लोगों की जानें गई, 606 घर ढह गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हो चुके है. बारिश के तबाही का दौर लगातार जारी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।