(India)
बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सुर्ख़ियों का विषय बने हुए है. सोशल मीडिया पर कभी वे रोटी बनाते हुए नजर आते है तो कभी सड़क किनारे छाता बेचते हुए. सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ठेले पर बैठकर भुट्टा सेकते हुए अपनी विडियो शेयर की और कैप्शन में लिखा - अगले मिशन की तलाश कर रहा हूं . बॉलीवुड एक्टर सुनील ग्रोवर 3 दिनों से सड़क किनारे लगी अलग-अलग दुकानों पर काम करते हुए दिख रहे हैं. अब तक यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर सुनील ग्रोवर ऐसा क्यों कर रहे है. आने वाला वक़्त ही बताएगा कि वे ऐसा सिर्फ लाइफ एंजॉय करने के लिए कर रहे हैं या फिर किसी प्रोजेक्ट के लिए. सुनील ग्रोवर द्वारा किये जा रहे इस काम को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।