(India)
अगर आप कॉमर्स के छात्र है या आप बैंकिंग क्षेत्र में तैयारी कर रहे तो यह खबर आपके लिए है, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के बैंकों में 4045 पदों पर क्लर्क की वैकेंसी निकाली है। इसके इच्छुक उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर 28 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं IBPS ने इस पद के लिए 34,500 से 47,920 रुपए तक सैलरी देने का ऐलान किया है। बैंकों में क्लर्क पद के भर्ती के लिए 28 साल तक के उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। एससी, एसटी और ओबीसी जैसे रिजर्व केटेगरी के उमीदवारों के उम्र में विशेष छुट दी जाएगी। वहीं सेलेक्शन की बात करें तो रिटन टेस्ट,स्किल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।