(India)
शाहरुख खान की आने वाली नई फिल्म 'जवान’ का पहला गाना अगस्त के पहले सप्ताह रिलीज किया जाएगा। गाने का टाइटल 'जिंदा बंदा’ है और इसे इरशाद कामिल ने लिखा है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें एक्टर शाहरुख़ खान हज़ार से ज्यादा फीमेल डांसर्स के साथ डांस करते हुए दिखेंगे और उनके अलावा छह एक्ट्रेसेस और नजर आएंगी. 'फिल्म में दीपिका पादुकोण का सिर्फ गेस्ट अपियरेंस है, वो इस गाने में नजर नहीं आएंगी. टाइटल 'जिंदा बंदा’ गाने में शाहरुख़ खान के साथ सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और आलिया कुरेशी दिखाई देंगी. 'जिंदा बंदा’ गाने को साउथ के मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध ने कंपोज किया है और यह तीन अलग-अलग भाषाओं में तैयार की गई है. सूत्रों के मुताबिक केवल इस 'जिंदा बंदा’ गाने पर 15 करोड़ रुपए का खर्च आया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।