बाढ़ और बारिश से भारत के उत्तर-पश्चिम राज्य परेशान: इस बार बारिश ने जुलाई महीने का तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
(India) भारत में इस बार जुलाई महीने के शुरुआत से ही तेज़ बारिश का दौर जारी है, जुलाई महिने में अब तक जितनी बारिश होती थी,उसका रिकॉर्ड टूट गया है। इस मानसून दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और गुजरात समेत उत्तर-पश्चिम राज्यों में जमकर बारिश हो रही है, वहीं दिल्ली में अब तक सामान्य से 45% अधिक बारिश हुई है, गुजरात में 90% से ज्यादा बरसात हुई है, वहीं आगर बात करें मुंबई की तो वहां इतनी बारिश हुई है कि रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। तेलंगाना के मुलुगु में मुटियाला धारा जल प्रपात देखने गए 80 टूरिस्ट भारी बारिश के चलते वहां फंस गए जिन्हें NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। भारत की इकोनॉमिक राजधानी मुंबई में जुलाई 2020 में 1502 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस साल 1 जुलाई से 26 जुलाई 2023 तक मुंबई में कुल 1557.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।