(India)
भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से चलाया गया पेमेंट बैंक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 132 पदों की भर्ती निकली हैं। आईपीपीबी की यह भर्ती का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 26 जुलाई, 2023 को शुरू हो चुके हैं और 16 अगस्त, 2023 को खत्म होंगे। वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए,जिसमें ज्यादातर वित्तीय उत्पादों की बिक्री/संचालन में वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्रायोरिटी दी जाएगी। इस पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर रजिस्ट्रेशन फी कि बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए 100 रुपये रखे गए है। इस पद के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट या ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं चयन के बाद 30,000/-रूपये प्रतिमाह की सैलरी देने का प्रावधान रखा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।