राजस्थान  हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर वैकेंसी निकाली है,ऑनलाइन आवेदन जारी है
(India) राजस्थान हाईकोर्ट के तरफ से राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते है, राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर 31 अगस्त तक इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन फार्म भर सकते है। इस पद के लिए रिटन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवार का सिलेक्शन किया जाएगा। इसके लिए 33 हजार 800 रुपए से लेकर एक लाख 6 हजार 700 रुपए तक सैलरी देने को कहा है, हालांकि प्रोबेशन टाइम में उम्मीदवार को मात्र 23 हजार 700 रुपए ही सैलरी मिलेगी। वहीं इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।