फिल्म OMG 2 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, 25 बदलाव करने का दिया सुझाव
(India) Bollywood: अक्षय कुमार की नयी अपकमिंग फिल्म ‘OMG 2’ को सेंसर बोर्ड ने बिना कोई कट लगाए A सर्टिफिकेट दे दिया है. फ़िल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. हालाँकि फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड की तरफ से इसमें 25 बदलाव करने का सुझाव दिया गया है. सुझाए गए बदलाव में सबसे बड़ा बदलाव है कि फिल्म में अक्षय को शिव नहीं, बल्कि शिव भक्त के किरदार में दिखाया जाए. सोमवार को ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को UA सर्टिफिकेट दिया था और अब ट्रेलर और फिल्म दोनों बिना कोई परेशानी के रिलीज़ हो सकती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।