IBPS के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 1402 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 36,400 से 64,600 रुपए तक होगी
(India) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी आई है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने राजस्थान समेत देशभर के बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 1402 पदों पर भर्ती निकाली है. ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. 28 साल तक की उम्र के इच्छुक उम्मीदवार ही IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. रिजर्व कैटेगरी के अंडर आने वाले उम्मीदवार को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी केटेगरी के उम्मीदवारों से 175 रुपए आवेदन शुल्क और इसके अलावा अन्य केटेगरी के उम्मीदवारों से 850 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए. उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर होगा. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार के इंटरव्यू होंगे उसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन. डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग मिलेगी. सिलेक्टेड उम्मीदवार को हर महीने 36,400 से 64,600 रुपए तक सैलरी मिलेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।