(India)
रिलीज के बाद से ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर है. फिल्म के लगभग हर सीन में अलिया भट्ट को साड़ी में दिखाया गया है. लोगों को रानी यानी आलिया भट्ट का किरदार काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर से सवाल किया गया कि- फिल्म में रानी यानी आलिया भट्ट को एक मॉडर्न महिला के तौर पर दिखाया गया है,लेकिन इसके बावजूद लगभग हर सीन में अलिया भट्ट को साड़ी में क्यों दिखाया गया है?. इस पर डायरेक्टर करण जौहर ने कहा कि साड़ी हमारी संस्कृति का सबसे बड़ा हिस्सा है, मॉडर्न होने का कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है. मैंने ऐसी कई महिलाओं को देखा है जो काफी मॉडर्न और प्रोग्रेसिव है. वे काफी पढ़ी-लिखी और बुद्धिमान है, यहाँ तक कि वो विदेशो में भी ट्रेवल करती है. लेकिन इसके बावजूद भी वो बहुत ही खूबसूरती से साड़ी पहनती हैं. बात सिर्फ इतनी-सी है कि हम आधुनिकता और तरक्की को कपड़ों से जोड़ कर देखते हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।