बैरिकेड्स कूदकर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से मिलने पहुंचा एक फैन, अभिनेत्री ने हाथ मिलाया और सेल्फी भी ली.
(India) साउथ फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म जेलर को लेकर सुर्खियों में हैं. अभी हाल में ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया केरल में आयोजित एक प्रोग्राम में शामिल हुई थी. इस दौरान उनका एक फैन एक्ट्रेस से मिलने के लिए बैरिकेड्स कूदकर अंदर आ गया. इस प्रोग्राम में तमन्ना भाटिया ने अपना ट्रेडिशनल लुक दिया है. उन्होंने ग्रीन और पिंक कलर की साड़ी के साथ कानों में झुमके पहन रखे है. साथ ही माथे पर लगी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है. प्रोग्राम के बाद जैसे ही एक्ट्रेस बाहर निकली तभी एक फैन बैरिकेड्स कूदकर उनसे मिलने पहुंच गया. वहां मौजूद सिक्योरिटी ने उस फैन को धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश की तभी एक्ट्रेस ने सिचुएशन को हैंडल करते हुए उसे शांत किया और उस लड़के से हाथ मिलाया. इसके अलावा अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने उस लड़के के साथ सेल्फी भी ली. अभिनेत्री के इस अंदाज़ को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और तारीफ़ कर रहे है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।