(India)
बिते दिन सोमवार 7 अगस्त को कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारत में 'सैमसंग गैलेक्सी F34 5G' स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया. मार्केट में यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश है. इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ 6.46 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है. 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 18,999 रुपये है और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 20,999 रुपये है. फोन को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर करन सकते है. डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन में 5nm पर बना एक्सिनोस1280 प्रोसेसर है और इसमें एंड्राइड 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 11 5G बैंड, 2G, 3G, 4G, डॉल्बी एटमॉस, सैमसंग वॉलेट कनेक्टिविटी दिया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।