वॉट्सऐप में ऐड हुए ये 2 नए फीचर, मार्क जुकरबर्ग ने दी जानकारी,यहाँ देखें पूरी डिटेल्स
(India) मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए दो नए फीचर रोल आउट किए हैं. इस नए फीचर में स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मोड फीचर शामिल है. स्क्रीन शेयरिंग फीचर में विडियो कॉल के दौरान यूजर्स अपने स्क्रीन को शेयर कर सकेंगे. इस फीचर से कांटेक्ट लिस्ट के लोगों के साथ डाक्यूमेंट्स,फोटो और शॉपिंग कार्ट को शेयर कर पाएँगे. साथ ही आप विडियो कालिंग के दौरान अपने फ़ोन को लैंडस्केप मोड पर भी ला सकते है और इसे इस्तेमाल कर सकते है. वॉट्सऐप में नए फीचर ऐड होने के बाद यह माइक्रोसॉफ्ट, गूगल मीट और ज़ूम समेत ट्रेडिशनल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को टक्कर दे रहा है. बता दे कि वॉट्सऐप के इस नये फीचर की जानकारी वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।