(India)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सेकंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बता दे की यह परीक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित होती है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज 9 अगस्त शाम 4:30 बजे से शुरू होगा. और इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त है. इसमें 2 पेपर्स होते है. पेपर 1 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए और पेपर 2 सीनियर मीडिल टीचर्स की भर्ती के लिए होता है. STET 2023 परीक्षा की तारीख को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है. हालांकि इस एग्जाम में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और इसमें कंप्यूटर बेस्ड मोड में सारे MCQ सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा 2.5 घंटे की होगी. और इसमें 21 से 37 वर्ष के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है. वहीँ महिलाओं के लिए आयु सीमा 40 साल तय की गई है. जनरल, BC और EWS के लिए 960 रुपए आवेदन शुल्क और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 760 रुपये आवेदन शुल्क तय है. दोनों पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जनरल, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1440 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 1140 रुपये आवेदन शुल्क तय किए गए है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।