एक्टर इमरान खान ने शेयर की अपनी 14 साल पुरानी फिल्म लक के सेट की तस्वीरें, कहा- शूटिंग के दौरान उनकी पलकें जल गई थीं
(India) एक्टर इमरान खान इन दिनों इंडस्ट्री में अपने कमबैक की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है. बीते दिन बुधवार को एक्टर ने अपनी 14 साल पुरानी फिल्म लक के सेट की तस्वीरें शेयर की और शूटिंग से जुड़े खतरनाक किस्से भी सुनाया. एक्टर इमरान खान ने बताया कि फिल्म के एक सीन में वे असली आग के साथ शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान उनकी पलकें जल गई थीं. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि सीन के दौरान वे असली एयरक्राफ्ट पर लटके हुए थे. फिल्म का जिक्र करते हुए एक्टर इमरान खान ने लिखा- 'लक की बात करें तो मुझे यह पुरानी तस्वीरें मिलीं और मैंने सोचा कि इन्हें शेयर करना दिलचस्प होगा. हां, यह असली आग है. छाते ने मुझे सूरज की धूप से बचाया, लेकिन आग की लपटों से नहीं. वास्तव में एक टेक के दौरान मेरी पलकें जल गईं. जब आग की लपटें मेरे बहुत पास आ गईं. इमरान ने आगे लिखा- ‘हां मैं असल में एक उड़ते हुए सेस्ना एयरक्राफ्ट के बाहरी हिस्से से बंधा हुआ था.’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।