इंडियन रेलवे में सीनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी, 28 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि
(India) इंडियन रेलवे में सीनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी निकली है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है. इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. आवेदक की उम्र सीमा 18 वर्ष से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए. बता दे कि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन अप्लाई के बाद सबसे पहले रिटन टेस्ट होगा. रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट का इंटरव्यू होगा और फिर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी. सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 32,000 से 37,000 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी. इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आइटी कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।