मुझे और मेरे परिवार को बॉलीवुड में कभी ड्यू क्रेडिट नहीं मिला, मेरा परिवार फैंस के प्यार के दम पर टिका हुआ है- एक्टर धर्मेंद्र
(India) एक ओर जहाँ सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी ग़दर मचा रही है. वहीँ दूसरी ओर वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ऐसे में देओल फैमिली के पास सेलिब्रेट करने का डबल रीजन हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर धर्मेंद्र ने कहा कि वो और उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल अपनी मार्केटिंग नहीं करते. वे तीनों काफी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनके परिवार के काम को कोई स्वीकार नहीं करता और अब तक उन्हें और उनके परिवार को बॉलीवुड में कभी उनका ड्यू क्रेडिट नहीं मिला. एक्टर धर्मेंद्र ने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेरे काम के लिए कभी मुझे भी याद नहीं किया गया. मेरा परिवार फैंस के प्यार के दम पर टिका हुआ है. उन्होंने फिल्म ‘सत्यकाम’ को लेकर कहा कि 1969 में रिलीज हुई मेरी फिल्म ‘सत्यकाम’ के लिए भी मुझे कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिला.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।