25 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी नुसरत भरूचा की फिल्म अकेली
(India) नुसरत भरूचा फिल्म अकेली में लीड रोल में नजर आएंगी. इससे पहले वो छोरी, जनहित में जारी, छत्रपति जैसी विमेन सेंट्रिक फिल्में समेत सेल्फी, तू झूठी मैं मक्कार, छत्रपति फिल्मों में काम कर चुकी है. इस साल रिलीज होने वाली नुसरत की चौथी फिल्म अकेली है. बता दे कि फिल्म अकेली इराक में जंग के बीच फंसी एक भारतीय लड़की की कहानी पर आधारित है. दरअसल यह लड़की इराक में 2014 में चल रहे सिविल वॉर में फंस जाती है और वहां से निकलर अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश करती है. फिल्म 25 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी. बता दे कि इस फिल्म में नुसरत के साथ-साथ इजराइली एक्टर त्साही हलेवी और आमिर बोट्रॉस भी लीड रोल में है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।