हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी, मंडी में फटा बादल, NDRF टीम ने 51 लोगों को निकाला सुरक्षित
(India) हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है. यहाँ पिछले 48 घंटों में बारिश के वजह से काफी नुकसान हुआ है. हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से 51 लोग फंस गए. घटना की सूचना मिलने पर NDRF की टीम मौके पर पहुँची और सबको सुरक्षित बचा लिया. वहां की स्तिथि को देखते हुए लोगों तक भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाएं पहुंचाई जा रही हैं. दूसरी तरफ बद्दी जिले में बारिश के चलते बालद नदी में उफान आ गया और पुल दो हिस्सों में टूट गया. मौसम विभाग ने आज के लिए हिमाचल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।